Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi ncr mausam dense fog engulfs coldwave grips thunderstorm rain next week weather report

बदले मौसम के तेवर, घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR; सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड; 7 जनवरी तक का हाल

Delhi-NCR Weather: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप निकलने से सर्दी में गर्मी का अहसास होने लगा है। मगर अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदल गया है। दिल्ली में सर्द हवाओं की एंट्री से सुबह के समय ठिठुरन बढ़ने वाली है।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 1 Feb 2025 06:09 AM
share Share
Follow Us on
बदले मौसम के तेवर, घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR; सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड;  7 जनवरी तक का हाल

Delhi-NCR Weather: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप निकलने से सर्दी में गर्मी का अहसास होने लगा है। मगर अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदल गया है। दिल्ली में सर्द हवाओं की एंट्री से सुबह के समय ठिठुरन बढ़ने वाली है। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आया। कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, रात में तापमान लुढ़ककर 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा। राजधानी में शुक्रवार को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा।

अगले हफ्ते गरज के साथ बारिश

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक दिल्ली में अलग-अलग मौसम पैटर्न की भविष्यवाणी की है। फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश की संभावना है। सुबह और शाम के समय घने से लेकर बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 या 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार और रविवार को घना कोहरा छाया रहेगा। सोमवार को हल्की धुंध रहेगा। मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलेगा और पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश और बूंदाबादी की संभावना है। बुधवार को गरज के साथ बारिश होगा। गुरुवार को कोहरा रहेगा। शुक्रवार को बादलों की आवाजाही रहेगी।

ये भी पढ़ें:6 साल में सबसे गर्म दिन रहा 30 जनवरी, दिल्ली में अगले हफ्ते दो दिन बारिश
ये भी पढ़ें:पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली पर पड़ेगा असर? बारिश को लेकर क्या है IMD अपडेट

फरवरी सामान्य से गर्म और सूखी रहेगी

जनवरी की तरह देश के अधिकतर हिस्सों में फरवरी में भी तापमान सामान्य से अधिक और बारिश सामान्य से कम होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को ये बातें कहीं। आईएमडी के अनुसार, फरवरी में उत्तर भारत के कुछ इलाकों में पड़ने वाली शीतलहर का प्रकोप दिखने की संभावना भी इस बार कम है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि फरवरी में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

पश्चिमी मध्य भारत और दक्षिणी भारत के कुछ इलाकों में यह सामान्य रह सकता है। इसी तरह देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण फरवरी में बादल कम बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने कहा कि फरवरी के दौरान उत्तर-पश्चिमी राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, कश्मीर आदि में बारिश सामान्य से 78 फीसदी तक कम रहने की संभावना है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें