IMD Rainfall Alert: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी बारिश
- IMD Rainfall Alert, Weather Update: यूपी समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में बारिश होने जा रही है। पढ़ें, मौसम विभाग का पूर्वानुमान...

IMD Rainfall Alert, Weather Update 19 February: उत्तर भारत समेत देशभर में गर्मी का मौसम आने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है और बरसात होगी। वहीं, पूर्वी भारत में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान बारिश होगी।
पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, बिहार, सौराष्ट्र, कच्छ में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा, असम, मेघालय, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भी एक से तीन डिग्री तापमान बढ़ गया है। वहीं, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल में तापमान एक से तीन डिग्री तक गिर गया। इसके अलावा, रात के समय में गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान एक से चार डिग्री तक गिर गया है।
अरुणाचल प्रदेश, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, पश्चिमी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 19, 20, 22 और 23 फरवरी को बारिश होगी। बिहार में 20, 22, 23, झारखंड में 19, 20, 22, ओडिशा में 19-23 फरवरी के बीच बारिश होगी। गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 और 20 फरवरी, झारखंड, ओडिशा में 19, 20 और 22 फरवरी को ओले गिरेंगे।
अन्य राज्यों की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 20 फरवरी को बरसात होगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 19 और 20 फरवरी, पश्चिमी राजस्थान में 19 फरवरी, पूर्वी राजस्थान में 19 फरवरी, उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी, विदर्भ में 22 फरवरी, छत्तीसगढ़ में 20-22 फरवरी के बीच बारिश होगी।
एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर पश्चिम भारत में 24 फरवरी को दस्तक देगा, जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 24 और 25 फरवरी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 25 फरवरी को बारिश होगी। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 22 और 23 फरवरी को बरसात होने जा रही है।
मध्य भारत में अगले तीन दिनों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। हालांकि, उसके बाद यह दो से तीन डिग्री तक गिर जाएगा। उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। दो दिन बाद फिर से चार डिग्री तक बढ़ जाएगा।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।