Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand mausam ka hal rainfall next 4 days in many districts imd yeloow alert

आज से बदल जाएगा झारखंड का मौसम, अगले 4 दिन लगातार होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी

  • Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन बारिश का अपडेट दिया है। बारिश को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीWed, 19 Feb 2025 07:54 AM
share Share
Follow Us on
आज से बदल जाएगा झारखंड का मौसम, अगले 4 दिन लगातार होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Mausam: राजधानी समेत झारखंड का मौसम बदल रहा है। राज्य के दक्षिणी भागों में बादल छाने लगे हैं। राज्य में अगले चार दिन गरज के साथ विभिन्न भागों में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सरायकेला और सिंहभूम में बारिश होने की संभावना है। जबकि, 20 और 21 को कहीं-कहीं और 22 फरवरी को पूरे राज्य में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित कोल्हान के जिलों के साथ-साथ रांची, रामगढ़, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग में कहीं-कहीं बारिश के साथ वज्रपात की घटना हो सकती है। राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में मंगलवार की शाम को आसमान में बादल छाए रहे। राजधानी का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और न्यूनतम 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान पूर्वी सिंहभूम का 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, सबसे ज्यादा अधिकतम चाईबासा का 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के बावजूद राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के ऊपर बना एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हवा का रुख झारखंड की ओर है। इसके प्रभाव से पूर्वी हवाएं आ रहीं हैं। इसके कारण मौसम तेजी से बदल रहा है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत राज्य के मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले चार दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। 20 और 21 को राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी भागों में और 22 को पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है।

जिला न्यूनतम तापमान

गुमला -9.8

हजारीबाग -10.3

चतरा -11.0

मेदिनीनगर -13.5

रांची- 14.4

बोकारो -14.5

जमशेदपुर -17.4

पश्चिमी सिंह -19.8

अगला लेखऐप पर पढ़ें