Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Will former Chief Minister Bhagat Singh Koshyari be active in politics again Reached the village and told the complete plan

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी फिर राजनीति में होंगे सक्रिय? गांव पहुंच बताया पूरा प्लान

पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने गांव नामतीचेटाबगड़ लौट आए हैं। वह यहां 16 मार्च तक रहेंगे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Himanshu Kumar Lall बागेश्वर, संवाददाता।  , Tue, 14 March 2023 12:08 PM
share Share

पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने गांव नामतीचेटाबगड़ लौट आए हैं। वह यहां 16 मार्च तक रहेंगे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कोश्यारी ने अपने रहने के लिए गुंठी गांव के घर में दो कमरों का निर्माण करवाया है।

गांव के पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी नामतीचेटाबगड़ पहुंच गए हैं। वह कुछ दिन गांव में ही रहेंगे। उनका चिल्किया पुल पर भव्य स्वागत किया गया। भकूना, खेती, किसमिला, बडेराखेत के बाद ल्वेटा में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमा पाठक की अगुवाई में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कोश्यारी ने गांव के लोगों को गले लगा लिया। वह स्कूली बच्चों से भी मिले। उन्होंने कहा कि लक्ष्य साधकर वह आगे बढ़े। कहा कि किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

क्षेत्र में उद्यानीकरण की अपरा संभावनाएं हैं। पर्यटन को आगे बढाएंगे और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो बन पड़ेगा लक्ष्य है। इसके अलावा वह कुछ दिन गांव में रहकर सुकून का जीवन व्यतीत करेंगे। आपको बता दें कि कोश्यारी ने राजनीति से दूरी बनाने की बात कही थी। गांव में प्रवास के दौरान कोश्यारी पुस्तकें पढ़ेंगे और कुछ लिखेंगे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें