Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Buddha Purnima After 130 years great coincidence is being made very auspicious for these zodiac signs

Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बाद बन रहा महासंयोग, इन राशि के लिए बेहद शुभ

वैशाख पूर्णिमा का व्रत शुक्रवार को रखा जाएगा। इस साल वैशाख पूर्णिमा बहुत खास है क्योंकि इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। लेकिन ये ग्रहण उपछाया की वजह से धार्मिक मान्यता नहीं है।

Himanshu Kumar Lall देहरादून, शैलेंद्र सेमवाल, Fri, 5 May 2023 06:31 AM
share Share

वैशाख पूर्णिमा का व्रत शुक्रवार को रखा जाएगा। इस साल वैशाख पूर्णिमा बहुत खास है क्योंकि इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। लेकिन ये ग्रहण उपछाया की वजह से धार्मिक मान्यता नहीं है। वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के कूर्म और बुद्ध अवतार की पूजा का विधान है।

इसे बुद्ध जयंती और बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। स्नान-दान, लक्ष्मी और श्रीकृष्ण की पूजा के लिए ये दिन बहुत पवित्र और शुभफलदायी माना गया है। मान्यता है कि पूर्णिमा की रात चंद्रमा की छाया में रहने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा यानी बुद्ध भगवान का जन्मोत्सव भारत के साथ-साथ विश्व भर में मनाया जाता है।

बौद्ध धर्म से जुड़े लोग भगवान बुद्ध का जन्म दिवस उत्साह से मनाते हैं। मान्यता है कि इसी दिन बुद्ध भगवान का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी। पंचांग के अनुसार इस साल 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर महासंयोग बन रहा है, जिसका लाभ जातकों को मिलेगा।

बुद्ध पूर्णिमा पर बनने वाला महासंयोग करीब 130 साल बाद बन रहा है। इसमें लोगों द्वारा गंगा स्नान करने, पूजा-पाठ, जप तप आदि करने से धार्मिक लाभ होंगे। बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहे महासंयोग के बारे में ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को नारायण का कुर्मावतार भी हुआ था, इसीलिए बुद्ध पूर्णिमा पर कुर्मावतार संयोग बन रहा है।

साथ ही सिद्धि योग भी बन रहा है। बुद्ध पूर्णिमा तुला राशि में होगी। पूर्णिमा पर तुला राशि के जातकों को काफी लाभ होगा। वहीं सिंह, मेष, कुंभ और मकर राशि के जातकों की भी लाभ होगा। इस दिन बनने वाले महासंयोग से सनातन धर्म का उत्थान होगा। बुद्ध पूर्णिमा पर स्वाति नक्षत्र भी है। स्वाति नक्षत्र सभी नक्षत्रों में विशेष माना जाता है। 

वैशाख पूर्णिमा तिथि शुरू - 04 मई रात 11:34
वैशाख पूर्णिमा तिथि समाप्त - 05 मई रात 11:03
स्नान मुहूर्त -सुबह 04:12 - सुबह 04:55

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें