Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरGovernment Accelerates OBC Census for Municipal Elections in Khatima

रिटायर्ड जज ने की खटीमा में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सुनवाई

सरकार की ओर से नगर पालिका चुनाव की कवायद तेज कर दी गई है। इस क्रम में नगर पालिका द्वारा की गई ओबीसी की जनगणना के सर्वेक्षण के लिए रिटायर्ड जज बीएस वर्

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 6 Sep 2024 01:49 PM
share Share

खटीमा, संवाददाता। सरकार की ओर से नगर पालिका चुनाव की कवायद तेज कर दी गई है। इस क्रम में नगर पालिका से की गई ओबीसी की जनगणना के सर्वेक्षण के लिए रिटायर्ड जज बीएस वर्मा ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ अब तक हुई ओबीसी की जनगणना को लेकर सुनाई की। वर्मा ने अधिकारियों ने परिसीमन के बाद नए शामिल क्षेत्रों में ओबीसी की गणना के निर्देश दिए। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग, शहरी विकास विभाग स्थानीय निकाय व जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। बैठक में ओबीसी सर्वेक्षण की प्रगति एवं जनसुनवाई को आए रिटायर्ड जज वर्मा ने कहा कि ओबीसी की गणना 2011 की जनगणना के अनुरूप होगी। उस समय जिनके नाम इस सूचि में शामिल थे वही लोग ओबीसी की गणना में आएंगे। खटीमा में पूर्व में 28 प्रतिशत ओबीसी की जनसंख्या थी। इसमें अब नगर पालिका परिसीमन के बाद शामिल 17 हजार की आबादी में ओबीसी की गणना की जानी है। जज वर्मा ने कहा कि ओबीसी की गणना के बाद ही नगर पालिकाओं में ओबीसी आरक्षण तय किया जाएगा। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन एवं एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मतदाता सूचि तैयार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुराने क्षेत्र में छूट गए नामों के लिए नौ सितंबर तक का समय दिया गया। बैठक में तहसीलदार हिमांशु जोशी, ईओ दीपक शुक्ला, रामू जोशी, किशोर जोशी, मनोज वाधवा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें