Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग4500 Pilgrims Depart for Kedarnath Despite Rain Disruptions

भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग में दो घंटे रोकी केदारनाथ यात्रा

रुद्रप्रयाग। संवाददाता केदारनाथ धाम की यात्रा पर बारिश के बावजूद भी यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ने लगी है। बुधवार को सोनप्रयाग में भारी बारिश के चल

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागWed, 11 Sep 2024 12:07 PM
share Share

सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए हुए 4500 यात्री रवाना रुद्रप्रयाग। संवाददाता

केदारनाथ धाम की यात्रा पर बारिश के बावजूद भी यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ने लगी है। बुधवार को सोनप्रयाग में भारी बारिश के चलते सुबह यात्री सुरक्षा को देखते हुए दो घंटे यात्रा रोकी गई। जबकि इसके बाद सभी यात्रियों को केदारनाथ भेजा गया। बुधवार को दोपहर तक 4500 यात्री केदारनाथ रवाना हुए।

केदारनाथ यात्रा के चलते सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मार्ग काफी संवेदनशील बना है। बीते 9 सितम्बर को हुई भूस्खलन की घटना के बाद से यहां यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दोनों ओर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रियों की आवाजाही कराई जा सके। बुधवार को सोनप्रयाग में सुबह 6 बजे से यात्री की आवाजाही शुरू हुई जबकि 8:30 बजे भारी बारिश हुई। इसको देखते हुए केदारनाथ यात्रा रोक दी गई। 10:30 बजे बारिश बंद हुई जिसके बाद 11 बजे फिर से यात्रा शुरू कराई गई। सोनप्रयाग कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यात्रियों की आवाजाही कराई जा रही है। बुधवार को 4500 यात्री केदारनाथ रवाना किए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें