Congress Prepares for Constitution Save Rally in Dehradun on April 30 संविधान बचाओ जनसभा को सफल बनाएं कार्यकर्ता: मोहित, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsCongress Prepares for Constitution Save Rally in Dehradun on April 30

संविधान बचाओ जनसभा को सफल बनाएं कार्यकर्ता: मोहित

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 30 अप्रैल को देहरादून में होने वाली संविधान बचाओ जनसभा की तैयारियों के लिए बैठक की। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। यह जनसभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषMon, 28 April 2025 07:34 PM
share Share
Follow Us on
संविधान बचाओ जनसभा को सफल बनाएं कार्यकर्ता: मोहित

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 30 अप्रैल को देहरादून में होने वाली संविधान बचाओ जनसभा की तैयारियों के लिए बैठक की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। सोमवार को डोईवाला स्थित परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि 30 अप्रैल को रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में संविधान बचाओ विशाल जनसभा होगी। जिसमें सभी क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। कहा कि यह जनसभा कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी संविधान बचाओ अभियान का हिस्सा है, जो संविधान पर हमलों के खिलाफ जागरूकता के लिए चल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ का प्रयास हो रहा है। संविधान में निहित एकता, अखंडता, और समानता के मूल्यों को कमज़ोर करने की साजिश रची जा रही है, जो देशहित में नहीं है। केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है। पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संविधान की प्रस्तावना और इसके मूलभूत सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों को बचाने की लड़ाई है। मौके पर डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य अश्विनी बहुगुणा, प्रमोद कपरुवांण, मनोज नेगी, भानियावाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश प्रसाद, पूर्व प्रधान राजेश गुरुंग, कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी, गजेंद्र शाही, आरिफ अली, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, देवराज सावन, सुनील बर्मन, साजिद अली, आशीष मनवाल, शार्दूल नेगी, राहुल मनवाल, प्रवीण सैनी, राजन थापा, प्रभा थापा, सुनील सैनी, संदीप, राजेश सृंगारी, संजीव भट्ट आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।