Notification Icon

2022 के चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें: गुरूपाल बत्रा

स्वर्गाश्रम-नीलकंठ के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा ने बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए अभी से जुटने का आह्रवान...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषWed, 29 Jan 2020 11:59 AM
share Share

स्वर्गाश्रम-नीलकंठ के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा ने बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए अभी से जुटने का आह्रवान किया। बुधवार को लक्ष्मणझूला स्थित लोनिवि के गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के लिए अभी से कमर कसने को कहा। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत लाल, यमकेश्वर ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख दिनेश भट्ट, मनीष राजपूत, गजेंद्र नागर, त्रिवेंद्र नेगी, नरेंद्र धाकड़, राम प्रसाद बिजल्वाण, ओमप्रकाश शर्मा, सिताब पयाल, भानु शर्मा, नवीन राणा, रामजी पांडे आदि मौजूद रहे।फोटो कैप्शन- 30 आरएसके- 12 बुधवार को नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें