Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़Youth Congress Protests Against Insulting Remarks on Rahul Gandhi

नेता प्रतिपक्ष राहुल पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश

पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेता रवनीत बिट्टू का पुतला जलाया। युकां के राष्ट्रीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Thu, 19 Sep 2024 08:31 AM
share Share

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने पर आक्रोश जताया है। गुरुवार को सिल्थाम तिराहे पर एकत्र होकर यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा नेता रवनीत बिट्टू का पुतला फूंका। युकां के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने कहा कि भाजपा के मंत्री, विधायक और नेता बार बार विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ जहर उगला रहे हैं। भाजपा नेता उनको मारने तक की धमकी दे रहे हैं जो उनके चरित्र को दर्शाता है। कहा कि राहुल गांधी शहीद परिवार के बेटे हैं उनकी दादी और पिताजी ने देश के लिए शहादत दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें