लैब ऑन व्हील्स मोबाइल साइंस लैब परियोजना का शुभारंभ
अगस्त्यमुनि, संवाददाता। राबाइका अगस्त्यमुनि में जनपद रुद्रप्रयाग के लिए मोबाइल साइंस लैब का शुभारंभ कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री के जनपद प्रतिनिधि अन

राबाइंका अगस्त्यमुनि में जनपद रुद्रप्रयाग के लिए मोबाइल साइंस लैब का शुभारंभ कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री के जनपद प्रतिनिधि अनूप सेमवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक महावीर सिंह रावत प्रधानाचार्य राइंका मणिपुर ने कहा कि लैब ऑन व्हील्स उत्तराखंड सरकार की एक महत्वकांक्षी परियोजना है। इसमें मोबाइल वैन के माध्यम से शासकीय विद्यालयों के कक्षा 6 से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं गणित की जानकारी प्रयोग के माध्यम से दी जाएगी। मुख्य अतिथि अनूप सेमवाल ने कहा कि हमारे देश में वैदिक मंत्रों के माध्यम से भी विज्ञान की जानकारी दी गई है। अति विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए बहुत से कार्यक्रम को संचालित कर रही है। जरूरत है इसे मन से सीखने और समझने की। विशिष्ट अतिथि बीजेपी मंडल अध्यक्ष विनोद राणा एवं पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष विक्रम नेगी मौजूद थे। कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रुपरेखा सुनील नेगी ने रखी। प्रधानाचार्य राबाइंका अगस्त्यमुनी सभी अतिथियों को विद्यालय में उपस्थित होने पर आभार जताया। कार्यक्रम का सफल संचालन सह समन्वयक रविन्द्र पंवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला अकादमिक समन्वयक लक्ष्मी रावत, सुनीता त्रिपाठी, संगीता राणा सहित कई शिक्षिकाएं मौजूद थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।