Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar University Cleaning Staff Protests for Wage Increase

वेतन वृद्धि को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शुरू

हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है। संघ के अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि पिछले 4-5 वर्षों से संविदा कर्मचारियों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारThu, 19 Sep 2024 01:01 PM
share Share

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि में गुरुवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सफाई मजदूर संघ की गुरुकुल कांगड़ी शाखा के अध्यक्ष सोनू कुमार व महामंत्री संजीव कुमार ने बताया कि गुरुकुल कांगड़ी विवि में बीते 4 से 5 वर्षों से संविदा सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि नहीं की जा रही है और नहीं मृतक आश्रितों को भी नियमित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें