शिव विहार कालोनीवासियों की समस्याओं को लेकर चर्चा
शिव विहार कालोनीवासियों की समस्याओं को लेकर चर्चा शिव विहार कालोनीवासियों की समस्याओं को लेकर चर्चा शिव विहार कालोनीवासियों की समस्याओं को लेकर चर्चा
हरिद्वार। आर्यनगर की शिव विहार कालोनी विकास समिति की बैठक में नगर निकाय चुनाव और कॉलोनी से जुड़ी बिजली, पानी, सफाई आदि समस्याओं पर चर्चा की गयी। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. केपीएस चौहान की अध्यक्षता और भाजपा वार्ड अध्यक्ष घनश्याम यादव के संचालन में बैठक संपन्न हुई। बैठक में डेंगू की रोकथाम हेतु नगर निगम द्वारा दवा का छिड़काव नहीं होने व साफ सफाई व्यवस्था चौपट होने का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। बैठक में बिजली कटौती एवं वोल्टेज अप डाउन होने पर बिजली विभाग के खिलाफ भी रोष प्रकट करते हुए सुधार की मांग की गयी। बैठक में अविनेश कौशिक, मुकेश कपूर, अमर सिंह रोहिला, आनन्द कुमार, आनन्द दास, तुषार कौशिक, अरविंद नन्दा, सुखदेव सिंह, दीपक चौहान, छोटे लाल शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।