Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारCongress Celebrates Kedarnath Pilgrimage with Milk Offering to Ganga Criticizes Government

केदार यात्रियों के वापस हरिद्वार पहुंचने किया कांग्रेसियों ने दुग्धाभिषेक

केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर हरिद्वार से यात्रा में शामिल हुए यात्रियों के वापस पहुंचने पर सोमवार को कांग्रेसियों ने म

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारMon, 16 Sep 2024 11:03 AM
share Share

केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से लौटने पर सोमवार को कांग्रेसियों ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। कहा कि यात्रा में सरकार के दावों की पोल खुल गई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में रक्षा यात्रा से उत्तराखंड भाजपा बौखला गई है। सरकार की बदइंतजामी की पोल भी खुल गई है।

यात्रा से लौटे युवा नेता वरुण बालियान और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि आपदा के डेढ़ माह बाद भी यात्रा मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ा है। यात्रा मार्ग पर सरकार की ओर से यात्रियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस मौके पर केदार यात्री निवर्तमान पार्षद कैलाश भट्ट और ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू ने कहा कि केदारनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। दुग्धाभिषेक करने वालों में सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी, सोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें