Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारBJP Membership Drive Launched in Haridwar by Dr Ramesh Pokhriyal Nishank

भाजपा का लक्ष्य जनता की सेवा और उनके विकास के लिए समर्पित रहना

हरिद्वार, संवाददाता। भाजपा का लक्ष्य जनता की सेवा और उनके विकास के लिए समर्पित रहना भाजपा का लक्ष्य जनता की सेवा और उनके विकास के लिए समर्पित रह

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारThu, 19 Sep 2024 01:57 PM
share Share

हरिद्वार, संवाददाता। भाजपा शिवालिक नगर मंडल के नवोदय नगर में पार्टी सदस्यता अभियान की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनका अभिनंदन किया। राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य जनता की सेवा और उनके विकास के लिए समर्पित रहना है। सदस्यता अभियान हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम सीधे लोगों से जुड़ें और उनकी आवश्यकताओं को समझें। उन्होंने स्थानीय विकास कार्यों के महत्व को भी रेखांकित किया और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, कैलाश भंडारी, आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, लव शर्मा, नकली राम सैनी, रितु ठाकुर, दीपक नौटियाल, जोगिंदर पंवार, अवधेश राय, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें