नगर निगम ने नजूल भूमि पर लिया कब्जा
हल्द्वानी नगर निगम ने राजपुरा में नजूल भूमि पर कब्जा लिया है। यह जमीन अभिलेखों में नजूल संपत्ति के रूप में दर्ज है। नगर निगम को खाली पड़े प्लाट पर कब्जे की शिकायत मिली थी। जांच के बाद, निगम ने उस पर...

हल्द्वानी। नगर निगम ने राजपुरा में मौजूद नजूल भूमि को कब्जे में लिया है। यहां निगम ने वैधानिक चेतावनी का बोर्ड भी लगाया है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, अभिलेखों में यह जमीन नजूल संपत्ति दर्ज है। राजपुरा में मौजूद खाली पड़े एक हजार वर्ग फीट के दो प्लाट पर कब्जे की कोशिश की शिकायत नगर निगम को मिली थी। निगम और प्रशासन की टीम की ओर से गुरुवार को मौके पर की गई जांच में यह जमीन नजूल संपत्ति पाई गई। टीम ने जमीन पर अपना बोर्ड लगाकर कब्जा ले लिया। बताया गया कि अब इस पर कब्जे की कोशिश किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी राहुल शाह सहित निगम के कार्मिक मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।