राहुल के खिलाफ नड्डा की भाषा, भाजपा की असल मानसिकता: माहरा
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुरक्षा प्रदान करे केंद्र सरकार देहरादून, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस अध्यक्ष
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुरक्षा प्रदान करे केंद्र सरकार देहरादून, मुख्य संवाददाता।
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की भाषा को भाजपा की असल मानसिकता करार दिया। कहा कि केंद्र सरकार तत्काल नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा बढ़ाए।
माहरा ने कहा कि आजादी के समय जिस भाषा का प्रयोग महात्मा गांधी के खिलाफ किया जा रहा था। आज उसी भाषा का प्रयोग संघ और उससे जुड़े संगठन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कर रहे हैं। इससे राष्ट्रीय एकता और अखंडता को खतरा पैदा हो सकता है। आज इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है। देश फिर उसी रास्ते पर जा रहा है। कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमले हो रहे हैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री उस पर चुप्पी साधे बैठे हैं। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वो नेता प्रतिपक्ष को सुरक्षा प्रदान करे। इस बात की चिंता होनी चाहिए कि विपक्ष के नेता को कोई खतरा न हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।