Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनBJP Accuses Congress of Opposing Nationalism and RSS Activities in Uttarakhand

राम और राष्ट्रवाद का विरोध करना कांग्रेस की फितरत: चौहान

कर्मचारियों को आरएसएस की शाखा में भागीदारी का स्वागत देहरादून, विशेष संवाददाता। भाजपा के प्रदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 6 Sep 2024 01:48 PM
share Share

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राम और राष्ट्रवाद का हमेशा विरोध करती रही है और इसी कारण वह आरएसएस के कार्यक्रमों में सरकारी कर्मियों की भागीदारी पर सवाल उठा रही है। चौहान ने मीडिया से बातचीत में आरएसएस की गतिविधियों में राज्य सरकार के कर्मचारियों पर लगी रोक हटाने का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया और कहा कि केंद्र एवं राज्य का यह ऐतिहासिक निर्णय सांस्कृतिक, सामाजिक उत्थान एवं विकास की कोशिश को मजबूती देगा। कहा कि 58 साल पहले 1966 में एक असंवैधानिक आदेश जारी किया गया था, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

उन्होंने कहा कि संघ के सदस्य राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता-अखंडता के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के समय बहुत बड़ा योगदान देता आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष की आपत्तियों को सिरे से खारिज किया। कांग्रेस के स्थानीय कांग्रेस नेताओं से पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें विरोध करने से पहले कम से कम उत्तरकाशी, केदारनाथ, मालपा, कोविड आदि तमाम प्राकृतिक आपदाओं एवं देवभूमि के सनातन एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान में संघ के योगदान का स्मरण करना चाहिए। कांग्रेस का ऐसा व्यवहार राष्ट्रवादी जनता कभी माफ नहीं करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें