अनिल अध्यक्ष व शेखर बने सचिव
बागेश्वर में पेयजल तकनीकी मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन की बैठक हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी डुंगर सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। अनिल सिंह को अध्यक्ष, गोपाल कृष्ण को...

बागेश्वर, संवाददाता। पेयजल तकनीकी मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन जिला शाखा की बैठक जलकल कार्यालय में आयेाजित हुई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। चुनाव अधिकारी डुंगर सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, सचिव शेखर जोशी, उप सचिव रवि शंकर, कोषाध्यक्ष नसीम अहमद, संगठन मंत्री डुंगर सिंह, प्रचार मंत्री चंचल सिंह, संरक्षक कुशल सिंह रावत को चुना गया। रूप सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। नई कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कर्मचारियेां के वेतन का सेंट्रलाइन मुख्यालय देहरादून से किया जाए।
मार्च 2024 से मार्च 2025 तक की अवधि के सीपीएफ एवं पेंशन अंशदान की धनराशि का भुगतान मुख्यालय द्वारा जल्द किया जाए। सीपीएफ एवं पेंशन अंशदान का भुगतान वेतन देयक के साथ हर महीने किया जाएगा। वरिष्ठ सहायक गोपाल कृष्ण की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए उनका स्थानांतराण हल्द्वानी करने की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।