छात्र संसद व कन्या भारती का गठन
गरुड़। खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज में छात्र संसद व कन्या भारती का गठन किया गया। इस मौके पर मनोज भंडारी छात्र संसद तथा चेतना मिश्रा कन्या भारती की प्र

गरुड़। खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज में छात्र संसद और कन्या भारती का गठन किया गया। इस मौके पर मनोज भंडारी छात्र संसद तथा चेतना मिश्रा कन्या भारती की प्रधानमंत्री चुनी गई। राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज गरुड़ के प्रधानाचार्य एनएस अल्मिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बच्चों में विद्यार्थी जीवन से ही नेतृत्व क्षमता विकसित करनी जरूरी है। विद्यालय में संपन्न चुनाव में छात्र संसद के लिए कृष्णा जीना उप प्रधानमंत्री, रोहित दोसाद सेनापति, पवन उप सेनापति, विक्रम सिंह नेगी सचिव, सौरभ जोशी उप सचिव चुने गए। कन्या भारती के लिए हर्षिता पटवाल उप प्रधानमंत्री, कृतिका रावत सेनापति, तनुजा तुलेरा उप सेनापति, निकिता गड़िया सचिव चुनी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने छात्र संसद व कन्या भारती के गठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्र संसद प्रमुख आचार्य उमेश जोशी व कन्या भारती प्रमुख आचार्या भावना रावत ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस मौके पर नवनिर्वाचित सांसदों ने भी शपथ ली। विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भी कार्यभार संभाला। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।