Traffic Jam Strikes Danya Market on Almora-Pithoragarh Highway Amid Tourist Rush दन्या बाजार में लगा जाम, दिक्कतों से जूझे लोग, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsTraffic Jam Strikes Danya Market on Almora-Pithoragarh Highway Amid Tourist Rush

दन्या बाजार में लगा जाम, दिक्कतों से जूझे लोग

सोमवार को अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाइवे पर दन्या बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न हुई। आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे चालक और यात्री परेशान रहे। पर्यटन सीजन में सैलानियों की संख्या बढ़ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाTue, 29 April 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
दन्या बाजार में लगा जाम, दिक्कतों से जूझे लोग

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाइवे पर दन्या बाजार में सोमवार को लोगों को जाम की दिक्कतों से जूझना पड़ा। आधे घंटे तक जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। लंबे समय तक जाम लगने से वाहन चालक और यात्री परेशान रहे। पर्यटन सीजन में पहाड़ी क्षेत्रों में सैलानियों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। लोग पहाड़ों की वादियों का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन इस कारण से यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति बन रही है। सोमवार को दन्या बाजार में जाम लग गया। बस, टैक्सी समेत अन्य वाहन सड़क पर ही रूक गए। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम लगने से चालक व यात्रियों के साथ पैदल चल रहे राहगीरों को भी दिक्कतों से जूझना पड़ा। स्कूली बच्चे भी इससे परेशान रहे। वाहनों की लंबी कतार लगने से दन्या पुलिस और होमगार्ड्स को भी जाम से निजात दिलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे के बाद जाकर जाम से निजात दिलाई जा सकी। लोगों का कहना है कि बाजार में वाहन आड़े तिरछे खड़े कर दिए जाते हैं। इस कारण अधिक जाम लगता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।