Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाProtest Erupts Over Motor Bridge Demand on Ramganga River Near Kedarnath Temple

पुल की मांग को सांकेतिक चक्का जाम लगाया

भिकियासैंण के केदार में लोगों का भड़का आक्रोश पुल की मांग को सांकेतिक जाम लगाया पुल की मांग को सांकेतिक जाम लगाया पुल की मांग को सांकेतिक जाम लगाया

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSat, 17 Aug 2024 04:35 PM
share Share

भिकियासैण, संवाददाता। वृद्ध केदार के सामने रामगंगा नदी पर मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को लोगों में आक्रोश भड़क गया। पौराणिक वृद्ध केदार शिव मंदिर समिति ने भिकियासैण-चौखुटिया मोटर मार्ग के केदार बाजार के निकट सांकेतिक चक्का जाम किया। इस दौरान प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी। मंदिर समिति के आह्वान पर आयोजित सांकेतिक चक्का जाम किया गया। इसके बाद धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा पौराणिक वृद्ध केदार धाम के लिए केदार बाजार के निकट से मोटर पुल की मांग लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन आज तक प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग ने अपनी सर्वे रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी है। कहना था कि लोगों की उपेक्षा की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार व पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से वार्ता के बाद धरना स्थगित किया। चेतावनी दी है कि समय रहते सकारात्मक पहल नहीं हुई तो जनता आन्दोलन करेगी। यहां समिति के सरपंच आनंद सिंह, तारा दत्त शर्मा, विमला देवी, दीपा रावत, देवेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, पूरन सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें