Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाDurga Puja Festival Preparations in Full Swing for Tourism City

पर्यटन नगरी में तीन अक्तूबर से शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव

मां दुर्गा पूजा महोत्सव इस बार पर्यटन नगरी में धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति की बैठक में तय किया गया कि महोत्सव 3 अक्टूबर से शुरू होगा। इसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जैसे दुर्गा...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाThu, 19 Sep 2024 04:31 PM
share Share

मां दुर्गा पूजा महोत्सव इस बार भी पर्यटन नगरी में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर गुरुवार को समिति की बैठक आयोजित हुई। तय हुआ कि तीन अक्तूबर को मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। छावनी एकल सभासद मोहन नेगी की अध्यक्ष में हुई बैठक में महोत्सव तीन अक्तूबर से शुरू करने का निर्णय लिया गया। पांच अक्तूबर को दुर्गा सप्तशती, सात अक्तूबर को छप्पन भोग, आठ अक्तूबर को सुंदरकांड व नौ अक्तूबर को खीर महाभोग का आयोजन किया जाएगा। वहीं 11 अक्तूबर को हवन कन्या पूजन होगा। 12 अक्तूबर को सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा। शोभायात्रा में विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों की चित्रकला प्रतियोगिता और भजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अजय बबली, नीरज तिवारी, गौरव तिवारी, नरेश कुमार अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, देवेंद्र तिवारी, भाष्कर कपिल, कमल तिवारी, केवल तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें