Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़वाराणसीGreen Army Women Engage with Minister in Varanasi to Promote Plastic-Free Society

देश के हर गांव में बने ग्रीन आर्मी : दयालु

वाराणसी में राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने सामाजिक समस्याओं के समाधान में ग्रीन आर्मी के योगदान की सराहना की। संस्था कपड़े के झोले बनाकर प्लास्टिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीThu, 19 Sep 2024 05:43 PM
share Share

वाराणसी। राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु ने बुधवार को विद्यापीठ ब्लाक के मुड़ादेव गांव में ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद किया। चौपाल में उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समस्याओं के समाधान में ग्रीन आर्मी का अहम योगदान है। देश के हर गांव में ग्रीन आर्मी बननी चाहिए। होप वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि मिश्रा और सचिव दिव्यांशु उपाध्याय ने राज्यमंत्री को संस्था के कार्यों की जानकारी दी। बताया कि ग्रीन आर्मी कपड़े के झोले बनाकर प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए काम रही है। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान ट्रस्टी श्यामाकांत, संदीप गुप्ता, विकास दीक्षित, नितेश जायसवाल, फौजी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें