Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Weather Update Today Rains alert till 14 September Schools Closed in agra firozabad Etah

UP Rain: 14 सितंबर तक तेज हवाओं संग बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में स्कूल बंद

यूपी में बारिश से अब मौसम में बदलाव हो रहा है। ब्रज में बुधवार को घंटों हुई बारिश में हर जिला हलकान रहा। इस दौरान जिलों में 20 से 50 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। आगरा में बारिश के रेड अलर्ट के चलते गुरुवार को सभी बोर्डे 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगराThu, 12 Sep 2024 02:55 AM
share Share

यूपी में बारिश से अब मौसम में बदलाव हो रहा है। ब्रज में बुधवार को घंटों हुई बारिश में हर जिला हलकान रहा। इस दौरान जिलों में 20 से 50 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। आगरा में बारिश के रेड अलर्ट के चलते गुरुवार को सभी बोर्डे 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। आगरा में 18 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सुबह 8.30 बजे तक 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं रात 10 बजे तक बारिश जारी थी।

आगरा, फिरोजाबाद व एटा बीएसए ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूलों को गुरुवार को अवकाश है। मथुरा में बारिश के हालात कमोवेश यही रहे। वहीं फिरोजाबाद के रजावली में दीवार गिरने से वृद्धा की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। मैनपुरी में दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं एटा-कासगंज में करीब 20 घंटे की बारिश से कईमोहल्लेडूबगए।

ये भी पढ़े:नानी के घर दूध की जगह बच्चों ने पी लिया केमिकल, 11 महीने के बच्चे की मौत

14 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका
मंगलवार से शुरू हुई बारिश बुधवार देर रात तक चलती रही। बुधवार सुबह 830 बजे तक मौसम विभाग ने इसे 13 मिली मीटर रिकार्ड किया है। अब 13 तक नहीं बल्कि 14 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इस संबंध में मौसम विभाग और प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। स्कूलों की भी दो दिन की छुट्टी कर दी गई है। जनपद में भारी वर्षा के कारण आपदा की आशंका को देखते हुए राहत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लोग फोन नंबर 0562-2260550 और मोबाइल नंबर 9458095419 पर संपर्ककरसकतेहैं।

भारी बारिश के बाद 5.5 डिग्री गिर गया तापमान
भारी बारिश के बाद अधिकतम तापमान में सामान्य से 5.5 डिग्री की गिरावट आई है। इसे 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98 दर्ज किया गया। सामान्य से 23 फीसदी अधिक बारिश मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर माह में औसतन 111 एमएम बारिश होती है। इस बार 11 दिन ही अब तक 150 एमएम से अधिक बारिश हुई है। जून से सितंबर तक सामान्य तौर पर आगरा में 483.1 एमएम औसत बारिश होती है। इस बार 549 एमएम बारिश हुई है। यानी सामान्य से 23 प्रतिशत अधिक बारिश अबतकहोचुकीहै।

बारिश से स्कूलों में जलभराव छतों से गिर रहा प्लास्टर
आगरा में बारिश से परिषदीय स्कूलों की हालत खस्ता हो गई है। दर्जनों स्कूलों के भवन जर्जर खड़े हैं। इनसे प्लास्टर टपक रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद आगरा में गुरुवार को स्कूलों के अवकाश की घोषणा की गई है। परिषद के 2,491 स्कूलों में से अधिकांश में जलभराव जैसी स्थिति हैं। सैकड़ों जर्जर भवन में से कईयों की बिल्डिंग से प्लास्टर नीचे गिरा है। यूपीएस बहादुरपुर के रसोई घर की जर्जर स्थिति है। यहां मंगलवार को भी प्लास्टर गिरा है। परिसर में जलभराव है। जिलाधिकारी आगरा ने गुरुवार को कक्षा एक से इंटर तक गुरुवार को अवकाश के निर्देशदिएहैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें