Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Weather Report Today Forecast Temperature Increased IMD predicts 35 Degree this month

UP Weather: मौसम विभाग का दावा- इसी माह 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, 6 डिग्री बढ़ा तापमान

  • यूपी के कई शहरों में सूरज के तेवर गर्म हो गए हैं। फरवरी में ही तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। आगरा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। अनुमान है कि इसी माह दिन का पारा 35 डिग्री या उससे भी ऊपर जा सकता है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 12 Feb 2025 02:07 PM
share Share
Follow Us on
UP Weather: मौसम विभाग का दावा- इसी माह 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, 6 डिग्री बढ़ा तापमान

यूपी के कई शहरों में सूरज के तेवर गर्म हो गए हैं। फरवरी में ही तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। आगरा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। अनुमान है कि इसी माह दिन का पारा 35 डिग्री या उससे भी ऊपर जा सकता है। इस सीजन गर्मी भरे दिन होली से पहले आने का अनुमान है। बीते कई सालों में फरवरी इतनी गर्मी कभी नहीं रही है। बीते साल भी फरवरी के पहले 15 दिनों में अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास ही रहा था। वहीं, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान उछल गए। अप्रत्याशित रूप से दिन का तापमान सामान्य से 8.3 एवं रात का 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ।

इस बार सूरज के तेवर तीखे हैं। सर्दी की विदाई हो चुकी है। सुबह और देर रात को हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। जल्द ही यह भी खत्म हो सकता है। इसके बाद रात में भी पंखे चलाने पड़ेंगे। बता दें कि कार्यालयों में अभी से एयर कंडीशनर चालू हो गए हैं। हवा शांत होने और तापमान में बढ़ोतरी से मंगलवार को दिनभर पसीने छूटे रहे।

ये भी पढ़ें:UP Top News: यूपी में भी 8वें वेतन आयोग की तैयारी, दरोगा की एक्‍सीडेंट में मौत

हालांकि आज से 14 फरवरी तक बर्फीली तेज हवाएं तेजी से चलने से दिन-रात के तापमान पर ब्रेक लगा सकती हैं। निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार आज दोपहर बाद से मैदानों में 15-20 किमी प्रतिघंटे की तेज रफ्तार से तेज उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। दिन-रात के तापमान दो से चार डिग्री तक नीचे जा सकते हैं।

6.8 डिग्री बढ़ा तापमान

दिन का तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री बढ़कर 30.8 डिग्री तक पहुंच गया है। यानि अब दिन का पारा शरीर के तापमान के बराबर आ गया है। इसीलिए सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। जबकि रात का तापमान भी सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक होकर 12.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 93 दर्ज किया गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें