Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Prayagraj Weather Report Today Cold wave increased Chills Temperature Decreased by 5 degrees

Prayagraj Weather: तेज हवाओं से बढ़ी ठिठुरन धूप भी बेअसर, तापमान 5 डिग्री गिरा

  • प्रयागराज में मौसम में हुए बदलाव व सतही हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। पिछले पांच दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 8 Feb 2025 10:36 AM
share Share
Follow Us on
Prayagraj Weather: तेज हवाओं से बढ़ी ठिठुरन धूप भी बेअसर, तापमान 5 डिग्री गिरा

प्रयागराज में मौसम में हुए बदलाव व सतही हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। पिछले पांच दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया। दो फरवरी को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पांच फरवरी को न्यूनतम तापमान जो 15.4 डिग्री सेल्सियस था और शुक्रवार को कम होकर 9.6 पहुंच गया। यानी दो दिन में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो गया। इससे पहले न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान 29 जनवरी को दर्ज किया गया था।

दिन और रात के तापमान में गिरावट से ठंड का प्रभाव एक बार फिर बढ़ गया है। तेज हवाएं चलने से तेज धूप भी बेअसर रही, जिससे ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन सतही हवाएं चलने से ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम के बदलाव का असर से शहर से संगम तक बना रहा। तेज हवाओं के चलते बच्चों और बजुर्गों का अधिक परेशानी हुई। मेले में विभिन्न सेक्टरों में लगे फ्लेक्स बोर्ड गिर गए। मौसम विभाग का अनुमान था कि आज यानि शनिवार को भी तेज हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ें:Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ से अखाड़े विदा, कल्पवासियों की वापसी 12 फरवरी को

शनिवार सुबह से ही तेज हवाओं के कारण महाकुंभ क्षेत्र में ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गुरुवार से चल रहीं सर्द हवाओं ने ठिठुर बढ़ा दी है। सुबह और शाम की सर्दी बढ़ गई है। शनिवार को भी यह दौर चलेगा। रविवार से ठंडी हवाओं से निजात मिल सकती है। तेज हवाओं की रफ्तार छह से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच है। इससे तापमान पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 फरवरी तक पारा फिर बढ़ सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें