Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra Weather Report Today Heavy Fog in Morning Evening with coldwave Rain decreases Temperature

Agra Weather: आगरा में बारिश ने पलटा मौसम, दोपहर की गर्मी कम, बढ़ी ठंड

  • ताजनगरी आगरा में सर्दी का सीजन बदलने लगा है। चार दिन से दोपहर गर्म थी लेकिन आज अचानक हुई बारिश ने मौसम पलट दिया। अब तक सिर्फ सुबह और शाम ही ठंडे थे लेकिन आज दिन में भी ठंड हो गई। देर रात और तड़के हल्की गलन भी रही।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, आगराThu, 23 Jan 2025 11:50 AM
share Share
Follow Us on
Agra Weather: आगरा में बारिश ने पलटा मौसम, दोपहर की गर्मी कम, बढ़ी ठंड

ताजनगरी आगरा में सर्दी का सीजन बदलने लगा है। चार दिन से दोपहर गर्म थी लेकिन आज अचानक हुई बारिश ने मौसम पलट दिया। अब तक सिर्फ सुबह और शाम ही ठंडे थे लेकिन आज दिन में भी ठंड हो गई। देर रात और तड़के हल्की गलन भी रही। कई बार तापमान का उतार-चढ़ाव चल रहा है। ऐसे में सावधानी न बरतने पर बीमार होने का खतरा है।

कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री बढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह मंगलवार से दो डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक होकर 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 90 दर्ज किया गया।

आज के मौसम का हाल

सुबह के समय घना कोहरा रहा। कोहरे के साथ शीतलहर और ठंडी हवाओं से सुबह और रात में गलन भरी सर्दी का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में आगरा में सामान्य रूप से आसमान साफ का पूर्वानुमान था लेकिन अचानक बारिश ने मौसम बदल दिया। बारिश के कारण केवल दिन ही नहीं बल्कि शाम तक मौसम फिर ठंडा होगा। आज का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी के कई इलाकों में आज बारिश के आसार, घना कोहरा छाने का अलर्ट

28 तक हल्की धुंध और कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक 28 जनवरी तक मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। इन दिनों हल्के कोहरे के साथ धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। फिलहाल अंधड़ या बारिश के संकेत नहीं हैं। दोपहर में तेज धूप निकलने पर सर्दी का एहसास नहीं होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें