Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up weather update: chances of rain in many areas of up today alert of dense fog

UP Weather: यूपी के कई इलाकों में आज बारिश के आसार, घना कोहरा छाने का अलर्ट

  • up weather rain update: यूपी में ठंड जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आज 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। दोनों इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 23 Jan 2025 07:19 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: यूपी के कई इलाकों में आज बारिश के आसार, घना कोहरा छाने का अलर्ट

यूपी में ठंड और कोहरा का सिलसिला जारी है। ठंड से निजात अभी नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आज 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। दोनों ही हिस्सों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। कल शाम से ही मैदानों में उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं की दस्तक होने के आसार हैं। बर्फीली हवाओं का यह दौर उत्तर भारत के मैदानों में 30 जनवरी तक जारी रह सकता है।

पूर्वी यूपी में रात के तापमान में तीन डिग्री का हुआ इजाफा

पूर्वी यूपी में कोहरे के घने बादल छाए हुए हैं। बुधवार की सुबह विजिबिलिटी महज 50 मीटर रही। तड़के से लेकर सुबह नौ बजे तक कोहरे की फुहारों से महानगर की सड़कें और गलियां भींगी रहीं। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में करीब तीन डिग्री का इजाफा हुआ। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। कल यानी 24 जनवरी को सुबह के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है, लेकिन यह अधिक समय तक नहीं टिकेगा और धूप निकलेगी। कल शाम से ही मैदानों में उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं की दस्तक होने के आसार हैं। बर्फीली हवाओं का यह दौर उत्तर भारत के मैदानों में 30 जनवरी तक जारी रह सकता है। 31 जनवरी, एक और दो फरवरी को मौसम में फिर से बदलाव संभव है।

ये भी पढ़ें:UP Wearher: वेस्ट यूपी में आज बारिश के आसार, अगले 3 दिन छाएगा घना कोहरा

यूपी में ठंड और कोहरा का सिलसिला जारी है। ठंड से निजात अभी नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आज 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। दोनों ही हिस्सों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। कल शाम से ही मैदानों में उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं की दस्तक होने के आसार हैं। बर्फीली हवाओं का यह दौर उत्तर भारत के मैदानों में 30 जनवरी तक जारी रह सकता है।

तीन दिन तक राहत के आसार नहीं

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच दिन और रात के तापमान में करीब 4.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, अगले तीन दिन तक ऐसे ही कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि गुरुवार से दिन के तापमान में थोड़ा और इजाफा हो सकता है। कुछ देर के लिए सूरज भी निकल सकता है।

दिल्ली की दो और मुंबई की एक उड़ान रद

कोहरे के कारण बुधवार को भी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से आने वाली कई उड़ानें देर से पहुंचीं। वहीं, दिल्ली की दो उड़ानें रद रहीं, जिसकी सूचना यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी। खराब मौसम से मुंबई से स्पाइस जेट का विमान गोरखपुर नहीं आया। अहमदाबाद से आए एक विशेष विमान से मुंबई के यात्री पहुंच सके। दिल्ली से 3:45 बजे गोरखपुर पहुंचने वाला इंडिगो का विमान 20 मिनट की देरी से आया।

बेंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान भी निर्धारित समय से 15 मिनट की देरी से शाम 5:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। वहीं, मुंबई से इंडिगो का विमान 10 मिनट की देरी से आया। दूसरी ओर, स्पाइसजेट की दोपहर 12:45 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान और एलायंस एयर की शाम 6:20 बजे की दिल्ली से उड़ान पहले से ही रद थी। शाम 7:30 बजे मुंबई से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी रद कर दी गई। अहमदाबाद से आए स्पेशल विमान ने यात्रियों को राहत दी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें