Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़उन्नावWoman Injured as Hut Roof Collapses While Unleashing Cattle in Binayka Village

कोठरी ढहने से मलबे में दबी महिला, गंभीर

बुधवार की शाम, बिनैका गांव में मवेशी खोलते समय एक महिला पर कच्ची कोठरी की छत गिर गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावWed, 18 Sep 2024 07:22 PM
share Share

चकलवंशी, संवाददाता। बुधवार की शाम मवेशी खोलने गई महिला के ऊपर कच्ची कोठरी की छत गिर गई। कोठरी के नीचे महिला दबी तो आस पास मौजूद लोग आवाज सुनकर भागे। मलबा हटाने के बाद मियागंज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुँचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान की आकलन रिपोर्ट अफ़सरो को भेजी है। बिनैका गांव निवासी सुशील सिंह ने बताया कि बुधवार को वह मजदूरी करने हैदराबाद कस्बा गया था। घर पर पत्नी प्रेम प्यारी मवेशी के लिए चारे के प्रबंध कर कच्ची कोठरी में बंधे मवेशी को खोल रही थी। अभी वह मलबा हटाती की कच्ची छत भरभराकर नीचे गिर गई। जिसकी चपेट में आने पर वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। आस पास मौजूद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालात गंभीर बताई है। सूचना पर पहुँचे लेखपाल अमरेश ने नुकसान की आंकलन रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौपी है। गौर करे कि पात्र गृहस्थी कार्ड धारक होने के बावजूद महिला को आवास नहीं मिला था। सूची पर नाम होने के बाद भी घायल महिला को आवास से वंचित रहना पड़ा। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाब देही तय होनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें