Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़उन्नावSuspicious Death of Factory Worker in Unnao Suicide Note Blames In-laws

उन्नाव में फैक्ट्री कर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

उन्नाव के एबीनगर में एक फैक्ट्री कर्मी अनुराग शर्मा का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। सुसाइड नोट में उसने ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। अनुराग की पत्नी और बच्चे...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावThu, 19 Sep 2024 07:32 PM
share Share

उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के एबीनगर के रहने वाले फैक्ट्री कर्मी का संदिग्ध हालात में गुरुवार सुबह घर में फंदे पर शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट में उसने ससुराल वालों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

एबीनगर के राजेंद्र प्रसाद बढ़ई का इकलौता बेटा अनुराग शर्मा फैक्ट्री में नौकरी करता था। अनुराग की शादी शुक्लागंज के रामनगर झंडा चौराहा निवासी बलराम की बेटी रचना उर्फ वंदना से हुई थी। रचना के ढाई साल का बेटा वेदांत व आठ माह की बेटी दिव्यांशी है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर अनुराग पत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल गया था। दूसरे दिन वह फैक्ट्री ड्यूटी पर भी गया था। फैक्ट्री से बुधवार शाम घर लौटा। खाना खाने के बाद सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए थे।

गुरुवार सुबह बहन प्रीती ने परदा हटाकर देखा तो पंखे पर दुपट्टे के सहारे फंदे पर अनुराग का शव लटक रहा था। जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर मायके से पत्नी आ गई। पत्नी रचना व मां पूनम उर्फ मुन्नी देवी और बहनें रो-रोकर बेहाल थीं। अस्पताल चौकी प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें