Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़उन्नावNewlywed Woman Found Dead in Unnao Marital Dispute Suspected

पति से होता था झगड़ा, नविवाहिता ने लगाई फांसी

उन्नाव, संवाददाता। पुरवा कोतवाली के सेमरीमऊ में नवविवाहिता का मंगलवार सुबह कमरे में शव लटका मिला। बताया गया कि पति से अनबन रहती थी।

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावTue, 17 Sep 2024 06:42 PM
share Share

उन्नाव, संवाददाता। पुरवा कोतवाली के सेमरीमऊ में नवविवाहिता का मंगलवार सुबह कमरे में शव लटका मिला। बताया गया कि पति से अनबन रहती थी।

लखनऊ के थाना निगोहा के गौतमखेड़ा की आरती की शादी पुरवा के सेमरीमऊ में इंद्र कुमार के साथ मार्च में हुई थी। इंद्र मुंबई में काम करता था। कुछ दिन पहले लौटा था। परिजनों ने आरती का शव लटका देखा तो होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि दंपति में पटती नहीं थी। देर रात भी झगड़ा हुआ था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्च में शादी होने की जानकारी मजिस्ट्रेट को दी गई। सूचना पर पहुंचे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने विधिक कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि आरती के परिजनों की ओर से तहरीर मिलती है, तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें