Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़उन्नावElderly Man Dies After Falling from Roof While Chasing Monkeys in Unnao

उन्नाव में बंदरों के हमले पर छत से गिरे वृद्ध ने दम तोड़ा

उन्नाव के रामापुर गांव में एक वृद्ध नन्हेलाल की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना तब हुई जब उनका 8 वर्षीय पोता बंदरों के दौड़ाने से चिल्लाया। नन्हेलाल ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावThu, 19 Sep 2024 07:35 PM
share Share

उन्नाव, संवाददाता। पुरवा थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरकर घायल हुए वृद्ध की गुरुवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

रामापुर गांव के रहने वाले वृद्ध नन्हेलाल का 8 वर्षीय नाती कृष्णा बुधवार की सुबह छत पर गया था। जहां मौजूद बंदरों ने उसे दौड़ा लिया। नाती के चिल्लाने पर बचाने गए नन्हेलाल को बंदरों के झुंड ने दौड़ा लिया। दहशत में आकर नन्हेलाल छत से नीचे इंटरलाकिंग रोड पर गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी वृद्ध को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे।

हालत गम्भीर होने पर प्राथमिक उपचार बाद डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पत्नी कुसमा देवी व बेटों में सुनील, अशोक, अमन, अखिलेश तथा बेटी पूजा आदि परिजन रो-रोकर बेहाल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें