Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सुल्तानपुरGold Recovered from Mastermind s House in Sultanpur Robbery Case Defense Questions Claims

सुलतानपुर: पुलिस के दावों को विपिन ने कोर्ट में दिया झटका

सराफा डकैती कांड मास्टरमाइंड के घर से सोना बरामदगी पर सवाल सराफा डकैती कांड मास्टरमाइंड के घर से सोना बरामदगी पर सवाल सराफा डकैती कांड मास्टरमाइंड के

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरThu, 12 Sep 2024 04:59 PM
share Share

सराफा डकैती कांड मास्टरमाइंड के घर से सोना बरामदगी पर सवाल आरोपी के अधिवक्ता बोले विपिन के घर से नहीं हुई कोई बरामदगी

सुलतानपुर।

करोड़ो की डकैती पर लखनऊ में गुरुवार यूपी पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों ने सफल खुलासे का दावा किया। एडीजी जोन एसबी शिरोडकर का कहना है कि पुलिस रिमांड में आए मास्टरमाइंड विपिन सिंह के घर से पुलिस ने 1.2किलो सोना बरामद किया है। आज पुलिस रिमांड खत्म होने पर विपिन को कोर्ट में पेश किया गया,जहां विपिन के अधिवक्ता राजकुमार सिंह ने पुलिस के दावों पर सवाल उठाए हैं। कहा है कि विपिन ने कोर्ट को बताया है कि हमारे घर से बरामदगी नहीं हुई है,पुलिस अपने मन से ये बरामदगी दिखा रही है।

अधिवक्ता सिंह ने मीडिया से कहा कि विपिन सिंह से जो हमारी बात हुई उसने बताया कि सूरत लेकर पुलिस नहीं गई थी। बाक़ी प्रदेश में पुलिस किन किन जिलों में लेकर गई इसको उसने हमें बताया नहीं है। पुलिस के कथानुसार उसकी निशानदेही पर और मुल्ज़िमान से सोने की बरामदगी की बात कह रही है। आज सीजेएम कोर्ट में विपिन सिंह, उसके भाई विवेक सिंह, अरविन्द यादव, दुर्गेश सिंह और विनय शुक्ला का रिमांड हुआ है। विपिन सिंह को रायबरेली जेल भेजते हुए अन्य को सुलतानपुर जेल भेजा गया है।

बुधवार 11 सितंबर को कोतवाली नगर के दुबेपुर मोड़ के पास से अयोध्या जिले की एसओजी, कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी टीम ने विवेक सिंह, दुर्गेश सिंह, अरविन्द यादव और विनय शुक्ला को पकड़ा। इनमें दुर्गेश के पास से 259ग्राम सोना, विनय के पास से 347 ग्राम सोना, अरविन्द के पास से 299 ग्राम सोना व विवेक के पास से 510 ग्राम सोना बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार रिमांड में विपिन के घर से एक किलो 218 ग्राम सोना मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें