गोमती नदी में पुल के नीचे मिला शव
Sultanpur News - बल्दीराय थाना क्षेत्र में गोमती नदी में 45 वर्षीय जीत लाल का शव मिला। वह शनिवार रात घर से निकला था और सुबह तक वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और...

बल्दीराय थाना के गोविंदपुर मजरे बरासिन का रहने वाला था मृतक शनिवार की देर रात घर से निकला था बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गोमती नदी में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। इससे आसपास हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जीत लाल (45) पुत्र रामप्यारे निवासी गोविंदपुर मजरे बरासिन के रूप में हुई है, वह राजगीरी का काम करता था। परिजनों के अनुसार, जीत लाल शनिवार की रात करीब 12 बजे घर से निकला था, लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटा। सुबह 7 बजे ग्रामीणों ने गोमती नदी के कुड़वार पुल के नीचे एक शव को देखा और तत्काल बलदीराय पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सुलतानपुर भेज दिया। जीत लाल अपने पीछे पत्नी इंद्रावती, दो पुत्र जितेंद्र (25) और अजय (22), तथा दो पुत्रियां सुनीता (21) और अनीता (18) को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।