Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP is on top in this scheme Ghaziabad is first Gorakhpur is at fourth place

इस योजना में यूपी टॉप पर, गाजियाबाद अव्वल, सीएम सिटी गोरखपुर चौथे स्थान पर

अमृत सरोवर योजना में पूरे देश में उत्तर प्रदेश पहले नंबर है। प्रदेश के जिलों की बात करें तो गाजियाबाद पहले और गोरखपुर चौथे स्थान पर है।

Deep Pandey हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 23 June 2024 03:05 AM
share Share

मिशन अमृत सरोवर योजना में पूरे देश में यूपी टॉप पर है। प्रदेश के जिलों की बात करें तो गाजियाबाद पहले और गोरखपुर चौथे स्थान पर है। यूपी में 57691 ग्राम पंचायतों में 16909 अमृत सरोवर का काम पूरा हो चुका है। लगभग 30 फीसदी लक्ष्य में 24.1 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।

गाजियाबाद में 142 ग्राम पंचायतों में 100 में 70 फीसदी काम हो चुका है। महराजगंज में 882 ग्राम पंचायतों में 601 बनाते हुए 68 प्रतिशत लक्ष्य हासिल दूसरे, बांदा तीसरे स्थान, मुख्यमंत्री के गृह जिला गोरखपुर में 1273 ग्राम पंचायतों में 737 अमृत सरोवर का काम पूरा कर 58 फीसदी लक्ष्य हासिल करते हुए चौथे स्थान पर है। नोएडा पांचवें, रामपुर छठवें, चित्रकूट सातवें, बागपत आठवें, मऊ नौवें और सोनभद्र दसवें स्थान पर है। 

उत्तर प्रदेश में अमृत सरोवर निर्माण के लिए 24774  स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 21014 पर काम जारी है। 16909 स्थानों पर काम पूर्ण हो चुका है। जो लगभग 80 प्रतिशत है। वहीं मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर है। यहां 5821 कार्य पूर्ण हुए हैं। अमृत सरोवर योजना के तहत कर्नाटक में 4058, राजस्थान में 3138 सरोवरों का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 3079 का है। अमृत सरोवर विकसित करने में धीमी प्रगति वाले जिलों देवरिया, बस्ती, अंबेडकरनगर, संभल, आगरा, बदायूं, बहराइच, मुरादाबाद, हाथरस व बरेली को काम में तेजी लाने की चेतावनी दी गई है।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें