Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़SP founding member and Gasdi MLA Dr SP Yadav passes away was very close to Mulayam singh yadav

सपा के संस्थापक सदस्य और गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव का निधन, मुलायम के थे बेहद करीबी

सपा के संस्थापक सदस्य और गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे एसपी यादव मेदांता में भर्ती थे।

Deep Pandey हिन्दुस्तान, बलरामपुरFri, 26 Jan 2024 08:27 AM
share Share

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और गैसड़ी विधायक 78 वर्षीय डॉक्टर एसपी यादव का निधन हो गया है। एसपी यादव की तबीयत खराब चल रही थी। शुक्रवार की सुबह सवा आठ बजे गुरग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। लोकदल से अपना राजनीतिक सफर का आगाज करने वाले एसपी यादव चार बार विधायक रहे। सपा सरकार में दो बार मंत्री रह चुके थे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव में होगा।

साधारण परिवार से जन्मे डॉ. एसपी यादव ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की थी। वह एमएलके कॉलेज में रसायन शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। यहीं नहीं एसपी यादव का नाम सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल है। डॉ. शिव प्रताप यादव लोक दल व सपा के कई बार जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वह 1993, 1997, 2012 व 2022 में जिले के गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे। उन्हें दो बार मंत्री बनने का अवसर मिला। डॉक्टर एसपी यादव को मुलायम सिंह का काफी करीबी माना जाता था। लोग उन्हें तराई के गांधी के नाम से पुकारते थे। उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक प्रकट किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें