Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Shivpal said Saifai India alliance will defeat mother corruption BJP at any cost

भ्रष्टाचार की जननी भाजपा को हर हाल में हरा देगा इंडिया गठबंधन, सैफई में बोले शिवपाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि देश के लिए भ्रष्टाचार की जननी बन चुकी भारतीय जनता पार्टी को इंडिया गठबंधन हर हाल में हरा देगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय....

Dinesh Rathour कार्यालय संवाददाता, सैफई । इटावाMon, 25 March 2024 09:59 AM
share Share

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि देश के लिए भ्रष्टाचार की जननी बन चुकी भारतीय जनता पार्टी को इंडिया गठबंधन हर हाल में हरा देगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव होली के अवसर पर इटावा स्थित अपने चौगुर्जी आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने होली पर आम जन को शुभकामनाएं देने के साथ ही कार्यकर्ताओं प्रत्याशियों को चुनावी मंत्र का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि सपा से जो प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं और जो हो जाएंगे अब कोई बदलाव नहीं होगा। यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस बार हराना है और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संदेशों को लेकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वादे झूठ है सभी वादे खोखले निकले है । जनता सपा को हर हाल में जिताएगी ऐसा विश्वास बना हुआ है। जब सपा उत्तर प्रदेश से जीत कर निकलेगी तो देश से भाजपा हटेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी जो घोषित हो चुके हैं वो सभी समाजवादियों की नीतियों को, नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को लेकर के जनता के बीच जाएं, जनता समाजवादी विचारों को और हमारे जो समाजवादी नेता रहे हैं 0। नेताजी से लेकर के लोहिया जी से लेकर के उनके विचारों पर चलकर के जनता पूरी तरह से समाजवादी पार्टी को वोट करेगी। खुद के बदायूं से चुनाव लड़ने के सवाल पर यादव ने कहा कि अभी तक तो हम ही चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन आगे देखेंगे जो पार्टी का और राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्देश होगा उसको मानेंगे। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर यादव ने कहा कि भाजपा के लोग किसको किस सीट से चुनाव मैदान में उतार रहे है यह हम सभी देख रहे है लेकिन इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जितना उनकी पार्टी और उनका पहला प्रयास है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें