Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़News18 Exit Poll First Phase BJP wins four seats first phase tough fight on three RLD also opening account

News18 Exit Poll First Phase : पहले चरण की चार सीटों पर भाजपा की बल्ले-बल्ले, तीन पर कड़ी टक्कर, RLD का भी खुल रहा खाता

लोकसभा चुनाव की सात चरणों की वोटिंग खत्म होने के साथ ही सबकी नजरें अब चार जून को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन नतीजों से पहले कई एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल सर्वे बता दिए हैं।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 2 June 2024 12:40 PM
share Share

News18 Exit Poll First Phase: लोकसभा चुनाव की सात चरणों की वोटिंग खत्म होने के साथ ही सबकी नजरें अब चार जून को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन नतीजों से पहले कई एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल सर्वे बता दिए हैं। सर्वे में ये एजेंसियां 66 से 71 सीटों पर भाजपा को जिता रही हैं। जबकि 6 से 12 सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में डालती दिख रही हैं। पहले चरण के एग्जिट पोल के सर्वे ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल के सर्वे में पहले चरण की आठ सीटों में से चार सीटों पर भाजपा की बल्ले-बल्ले होती दिख रही है। जबकि तीन सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक सीट पर आरएलडी के लिए भी खुशखबरी है। 

पहले चरण की आठ सीटों पर हुई थी वोटिंग

पहले चरण में पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग हुई थी। इनमें मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना और नगीना शामिल है। मुरादाबाद में भाजपा ने सर्वेश सिंह पर दांव लगाया है जबकि सपा ने रुचि वीरा को मैदान में उतारा है। यहां 60.6 प्रतिशत वोटिंग हुई है। न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल सर्वे के अनुमान के मुताबिक यहां सर्वेश सिंह और रुचि वीरा के बीच जबरदस्त टक्कर है। हालांकि बसपा भी यहां फाइट में नजर आ रही है। बतादें कि वोटिंग के अगले दिन सर्वेश सिंह का निधन हो गया था। अगर परिणाम भाजपा के पक्ष में आते हैं तो यहां उपचुनाव होंगे। सर्वे में रामपुर सीट भाजपा के खाते में जाती दिख रही है। यहां 54.77 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

सर्वे के मुताबिक भाजपा के घनश्याम लोधी सपा के मौलाना नदवी को हराते नजर आ रहे हैं। पीलीभीत में भी भाजपा के जितिन प्रसाद की जीत पक्की नजर आ रही है। इस सीट पर 61.91 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बिजनौर की बात करें तो ये सीट भाजपा ने आरएलडी को दी थी। सर्वे में इस सीट पर आरएलडी का खाता खुलता नजर आ रहा है। चंदन चौहान की जीत इस सीट पर पक्की मानी जा रही है। यहां 58.21 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सहारनपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। कांग्रेस यहां इमरान मसूद तो भाजपा राघव लखनपाल को उम्मीदवार बनाया है। यहां 65.96 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

जाट लैंड कही जाने वाली मुजफ्फरनगर सीट सर्वे में भाजपा के खाते में जाती दिख रही है। संजीव बालियान इस सीट पर चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। जबकि सपा के हरेंद्र मलिक हारते नजर आ रहे हैं। इस सीट पर 59.91 प्रतिशत वोटिंग हुई है। कैराना में 61.17 प्रतिशत वोटिंग के साथ भाजपा और सपा में जोरदार फाइट नजर आ रही है। इस सीट पर भाजपा ने प्रदीप कुमार और सपा ने इकरा हसन को चुनावी मैदान में उतारा है। नगीना की बात करें तो यहां 59.54 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सर्वे के मुताबिक इस सीट पर चंद्रशेखर आजाद का फैक्टर निर्णायक हो सकता है।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें