Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सीतापुरMass Aarti at Shri Sankata Devi Dham Attracts Hundreds of Devotees

सीतापुर- संकटा धाम में मनोहारी हुई सामूहिक आरती

महमूदाबाद के प्रसिद्ध श्री संकटा देवी धाम में भाद्रपद माह की पूर्णिमा पर सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। आरती पं. पुरुषोत्तम मिश्र द्वारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरThu, 19 Sep 2024 06:07 PM
share Share

महमूदाबाद, संवाददाता। प्रसिद्ध श्री संकटा देवी धाम में भाद्रपद माह की पूर्णिमा आयोजित सामूहिक आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वाद्य यंत्रों की थाप पर होने वाली सामूहिक आरती व भक्तिमय जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। मां संकटा व भगवान शिव की आरती पर पूरा प्रांगण झूम उठा। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष की अगुवाई में भाद्रपद माह की पूर्णिमा पर बुधवार की सायं श्रद्धालु एकत्रित हुए। भगवान गणेश की वंदना ‘जय गणेश-जय गणेश देवा‘ से शुरू हुई सामूहिक आरती में मां संकटा की आरती ‘आरती मातु संकटा की‘ भगवान शिव, जगतजननी आदि शक्ति मां दुर्गे की वाद्य यंत्रों के माध्यम से संगीतमय प्रस्तुति के साथ पं. पुरुषोत्तम मिश्र द्वारा सम्पन्न कराई गई। आरती को आरके विरल, रिषभ अवस्थी, ओमप्रकाश गुप्त, गौरव मिश्र, राजकुमार वर्मा, विराट राजपूत आदि ने प्रमुख रूप से स्वर दिया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण समिति द्वारा कराया गया। इस मौके पर मां संकटा देवी धाम के आरजे वर्मा, शिवदास पुरवार, शिवनाथ जायसवाल, राजेंद्र मुंशी, राजकुमार वर्मा, शिवम विक्रांत, बुद्धिलाल कश्यप, पींटू कश्यप, भोलानाथ तिवारी, रमा कश्यप, राजकुमार पांडेय, कमलेश वर्मा, डा. प्रतीक सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व सैकड़ों पुरुष मौजूद रहे। जलविहार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली नेता जी सुभाष चंद्र बोस व्यायामशाला के करीब 30 सदस्यों को मां संकटा देवी का आकर्षक चित्र देकर सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें