Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़श्रावस्तीYoung Laborer Found Dead Near Delhi Railway Station After Working in Punjab

मजदूरी करने पंजाब गए युवक का शव दिल्ली से बरामद

एक युवक दीपक नाई (29) का शव दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में मिला। वह दो साल से पंजाब में मजदूरी कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने शव की पहचान उसके आधार कार्ड से की। परिजनों ने शव आते ही अंतिम...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSat, 14 Sep 2024 12:04 PM
share Share

इकौना। संवाददाता रोजी रोटी की तलाश में पंजाब गए एक युवक का शव दिल्ली के रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में पाया गया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनजोत निवासी दीपक नाई (29) पुत्र जगराम दो वर्ष पहले मजदूरी करने के लिए पंजाब गया हुआ था। जहां रहकर वह मजदूरी मेहनत करता था। बीते शनिवार को संदिग्ध अवस्था में दीपक का शव दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पार्किंग स्थल से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई थी। शव मर्चरी हाउस में रखा दिया गया। दीपक के जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए परिजनों की तलाश करते हुए दिल्ली पुलिस के दो पुलिसकर्मी मंगलवार को उसके घर नरायनजोत पहुंच कर शिनाख्त कराई तो परिजनों ने शव की पहचान दीपक के रूप में किया। इसके बाद परिजनों ने दिल्ली में रह रहे रिस्तेदारों से संम्पर्क किया। रिस्तेदार दीपक का शव लेकर गुरुवार देर रात को घर पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार देर शाम तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि दीपक दो साल से पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। लेकिन उसका शव दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग से बरामद हुआ है। वह दिल्ली कैसे पहुंचा इसकी कोई जानकारी नहीं है। इससे उसकी मौत पर उन्हें आशंका हो रही है। दीपक पंजाब में वाहन चलाने का काम करता था। वह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से पत्नी बच्चों के साथ ही माता पिता का सहारा छिन गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें