Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsDevotees Enthusiastic for Shravan Mass Jalabhishek at Shiva Temples

पृथ्वी नाथ के लिए रवाना हुआ कावड़ियों का जत्था

Shravasti News - श्रावस्ती के शिवालयों में श्रावण मास के जलाभिषेक के लिए भक्तों में उत्साह देखा गया। सोमवार को अंतिम सोमवार पर 500 कावड़िए पृथ्वी नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। राजेश शुक्ला ने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSun, 18 Aug 2024 05:46 PM
share Share
Follow Us on
पृथ्वी नाथ के लिए रवाना हुआ कावड़ियों का जत्था

श्रावस्ती, इकौना। श्रावण मास को लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को जलाभिषेक के लिए कावड़ियों का जत्था रविवार को पृथ्वी नाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ। 500 कावड़िए भगवान शिव का जयघोष करते हुए कावड़ लेकर रवाना हुए। आज श्रावण मास का पांचवा व अंतिम सोमवार है। अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए सभी शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है। रविवार को इकौना क्षेत्र के सीताद्वार मंदिर स्थिति झील से जलभर कर 500 कावड़ियों के साथ कावड़ यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से समाजसेवी राजेश शुक्ला ने भगवा झंडा दिखाकर सभी कावड़ियों को रवाना किया। इस दौरान कवड़िए भोलेनाथ का जयघोष करते हुए रवाना हुए। सभी कावड़िए सोमवार को गोण्डा जनपद के प्राचीन शिव मंदिर पृथ्वी नाथ पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे। राजेश शुक्ला ने कहा कि हिन्दू समुदाय में श्रावण मास का महत्व है। इस पावन महीने में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं और सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक के लिए खासा उत्साह रहता है। इसी तरह गिलौला क्षेत्र के कोट मुबारकपुर में स्थित हनुमान मंदिर से शनिवार शाम को कांवड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा सीताद्वार इकौना पहुंची। जहां रात्रि विश्राम कर सुबह झील से जलभर कर कावाड़ा यात्रा पृथ्वीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें