Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़शामलीViolent Clash Over Wall Dispute Gas Cylinder Vendor Shot Police Hunt for Suspects

दीवार विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली वैंडर को जा लगी, हालत गंभीर

दुकान की दीवार को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव और गोलीबारी हुई। गोली लगने से गैस सिलेंडर वैंडर शकील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 19 Sep 2024 06:26 PM
share Share

दुकान की दीवार लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में पथराव हुआ और गोलियां चली। इसी दौरान एक गोली वहां से गुजर रहे एक गैस सिलेंडर वैंडर को जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वही आरोपी युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। नगर के मौहल्ला शेखजादगान में बाईपास रोड के निकट समीर व कय्यूम पुत्र जाहिद की किरयाना की थोक की दुकान है। उसी के बराबर में शाहरूख पुत्र दिलशाद की दुकान है। शाहरूख उसे तोड़कर नई बनाने के लिए उसे तोड रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान समीर व कय्यूम से एक दीवार तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। बात इनती बढ़ गई कि उनके बीच गोलियां चल गई। आरोप है कि गोली एक पक्ष द्वारा चलाई गई। इसमें कई राउंड फायर हुए किए। इसी दौरान एक गोली वहां से गुजर रहे गैस सिलेंडर वितरण करने वाले 36 वर्षीय वैंडर शकील पुत्र सत्तार निवासी मौहल्ला माजरा को जा लगी। सिर में गोली लगते ही शकील मौके पर ही गिर गया। घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ कैराना अमरदीप मौर्य का कहना है कि दो पक्षो विवाद के बाद झगड़ा हो गया था। जिसमे गोली चलने के बाद अन्य व्यक्ति को लग गई। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें