भीषण गर्मी ने बढ़ाई जनपद में तपिश, लू धूप से बेहाल हुए लोग
Sambhal News - जनपद में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है, जहां तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। नौतपा के दौरान और गर्मी बढ़ने की संभावना है। डॉक्टरों...

जनपद में भीषण गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बीते तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य की तपिश इतनी तीव्र हो जाती है कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी दोपहर के समय चहल-पहल थम जाती है। शाम को बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। अगले चार पांच दिन तापमान कम होता नहीं दिख रहा है।
जनपद में मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार की भोर में बादल छाये रहे, लेकिन जैसे ही सूरज निकला तो गर्मी बढ़ गई। सूरज की तपिश से तापमान बढ़ने लगा। दिन में तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। तापमान इतना बढ़ गया है कि घर से बाहर निकलते ही पसीने छूटने लगते हैं। बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा देखा जा रहा है। लोग खुद को तरोताजा रखने के लिए नींबू पानी, गन्ना जूस, कोल्डड्रिंक और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद राहत नहीं मिल पा रही है। शाम को साढ़े छह बजे के समय के समय आसमान में घने बादल छाने लगे। हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। गर्मी के चलते स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल सहित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। डॉक्टरों की मानें तो तापमान जितना अधिक बढ़ेगा। चिकित्सक लोगों को गर्मी में बीमारी से बचने के उपया बता रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य, कृषि और बिजली आपूर्ति पर भी प्रतिकूल असर डाला है। आने वाले दिनों में यदि तापमान में और वृद्धि हुई, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में सतर्कता और सावधानी ही एकमात्र उपाय है। नौतपा की दस्तक से बढ़ी चिंता गर्मी का यह प्रकोप अभी और बढ़ सकता है, क्योंकि अब नौतपा शुरू होने वाला है। नौतपा के दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, जिससे तापमान में और वृद्धि होती है। इस बार नौतपा में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ेगी। जिसकों लेकर जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चार बेड और इमरजेंसी वार्ड में दो बेड तैयार किए गए हैं। जिससे मरीजों का तुरंत इलाज किया जा सकेगा। इसके साथ ही अस्पताल में आईसपैक, कूलर, आम पन्ना, एसी रूम, रैन बसेरा, जरूरी दवाएं और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की विशेष तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा लाइन जाने पर अस्पताल में दो जनरेटर हैं। जिससे किसी प्रकार की समस्या ना हो। डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्पताल पूरी तरह से तैयार है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत राहत दी जा सके। लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान, सिंचाई प्रभावित गर्मी का प्रभाव सिर्फ स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। लो वोल्टेज के कारण नलकूप और अन्य उपकरणों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जिससे मक्का, गन्ना व मैंथा की फसल की सिंचाई समय से नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से खेतों की फसलों पर संकट खड़ा हो गया है। जिसकों लेकर किसान चिंतित हैं। यदि यह स्थिति कुछ और दिनों तक बनी रही, तो फसलों पर बुरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी . दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। . हल्के और सूती कपड़े पहनें, खूब पानी पिएं और सीधे धूप के संपर्क से खुद को बचाएं। . बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि वे गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। . ठंडे पेय पदार्थ छाछ, लस्सी, नींबू पानी आदि समय समय पर पीते रहें। . किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। े
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।