रोडवेज बस ने बाइक सवार दूधिया को मारी टक्कर
विकास नगर चौराहे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार दूधिया को टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव जनेटा निवासी सदाकत दूध बेचकर लौट रहा था। पुलिस ने बस को...
विकास नगर चौराहे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार दूधिया को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव जनेटा निवासी सदाकत पुत्र शफाक शहर में डोर-टू डोर दूध बेचता है। वह बुधवार 11: 45 बजे दूध बेचकर गांव जा रहा था। जब वह विकास नगर चौराहे पर पहुंचा तो सामने से आ रही नोएडा डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई और सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि सदाकत का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।