प्रदेश में माहौल बिगाड़ रही सपा: धर्मपाल
जनपद में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा सदस्यता अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यक्ति निर्माण के लिए काम करती है। सपा पर आरोप लगाया कि वह माहौल बिगाड़ रही...
जनपद में एक दिवसीय भ्रमण को पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। यूपी में योगी व केंद्र में मोदी के नेतृत्व में लाखों लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यक्ति निर्माण के लिए काम करती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा प्रदेश में माहौल बिगड़ने का काम कर रही है जो योगी सरकार किसी भी सूरत में नहीं होने देगी। उधर नगर पालिका में करोड़ों के भ्रष्टाचार उजागार होने के मामले में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मैं इस संबंध में डीएम से बात करूंगा। भ्रष्टाचार में लिप्त कंपनी हो या फिर कर्मचारी व अधिकारी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं गोशाला में हरा चारा व भूसा न मिलने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि गौशाला में भूसा व हरा चारे के लिए प्रति पशु 50 रुपये के हिसाब से सरकार दे रही है।
प्रभारी मंत्री के बयान पर विधायक पिंकी का पलटवार
जनपद प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के बयान पर असमोली विधायक पिंकी यादव ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब भ्रष्टाचार जगाओ पार्टी बन गई है। एनसीआरबी के आंकड़े स्पष्ट बता रहे हैं कि महिला उत्पीड़न, रेप, पॉक्सो, एसिड अटैक, मर्डर, किडनैपिंग, दलित उत्पीड़न में यूपी नंबर वन है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।