Drunken Groom Causes Wedding Cancellation in Bahjoi संभल में नशे में शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने लौटा दी बारात, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsDrunken Groom Causes Wedding Cancellation in Bahjoi

संभल में नशे में शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने लौटा दी बारात

Sambhal News - बहजोई के गांव मुल्हेटा में एक शादी में दूल्हा नशे में धुत्त होकर पहुंचा, जिससे दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जो लड़का अपनी शादी के दिन होश में नहीं रह सकता, उससे शादी नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 18 May 2025 12:22 PM
share Share
Follow Us on
संभल में नशे में शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने लौटा दी बारात

बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्हेटा में एक शादी में ऐसा खलल पड़ा कि बारात को बैरंग ही लौटना पड़ा। अमरोहा जिले के थाना आदमपुर के गांव निवासी दूल्हा नशे की हालत में धुत्त होकर शादी करने पहुंचा था। दूल्हे की ऐसी हालत देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि जो लड़का अपनी शादी के दिन होश में नहीं रह सकता, उससे शादी नहीं करनी। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जिला अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र से बारात आई थी। बारात चढ़त के बाद जैसे ही बारात पहुंची तो, दूल्हे को नशे में धुत्त देखकर दुल्हन से शादी से इंकार कर दिया।

दुल्हन के शादी से इंकार करने पर विवाह स्थल पर हंगामा मच गया। लड़के वालों ने लड़की वालों को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। फिर रात को दोनों पक्षों से बुजुर्ग व अन्य रिश्तेदारों ने आपसी पंचायत हुई। इसके बाद भी दुल्हन अपने शादी न करने के फैसले पर अडिग रही। यह देख लड़की के पिता ने कहा कि बेटी ने सही फैसला लिया है। वह बेटी के फैसले के साथ खड़े हैं। रविवार को दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन ही बारात वापस लेकर लौट गया। वहीं दूल्हे ने अपने दोस्तों पर कोल्ड डिंक में नशीली चीज मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।