खेत में पानी भरने में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Rampur News - तहसील क्षेत्र के गांव सरावा में मुश्तर के गेहूं के खेत में कुछ लोगों ने आग लगा दी। आरोप है कि चारा बोने के लिए पानी भरने पर विवाद हुआ, जिसके चलते आरोपी घर में घुसकर मारपीट करने लगे। दो लोग घायल हो गए...

तहसील क्षेत्र के गांव सरावा निवासी मुश्तर के खेत में गेहूं खड़े थे। गेहूं मशीन से कटबाने के बाद उसमें भूसा बनाने के लिए खेत में लॉक छोड़ रखा था। उस लॉक को गांव के ही अकबर अली, हिफजुल, महफूज, महमूद, शाहनाबाज ने दो मई को जला दिया। आरोप है कि दूसरे खेत में जानवरों के लिए चारा बोना था। उसमें इन्हीं लोगों द्वारा पानी भर दिया गया। खेत स्वामी द्वारा इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की गई तो, यह लोग घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान रुकसाद, जहूरन और अन्य लोगों को इतना मारा कि दोनों घायल हो गई।
दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अकबर अली, हिफाजुल, महफूज, महमूद, शाहनबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।