Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रायबरेलीNational Nutrition Week Celebrated at AIIMS Raebareli to Promote Healthy Eating

एम्स में राष्टीय पोषण सप्ताह के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रायबरेली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अरविंद राजवंशी ने किया। डॉक्टरों ने स्वस्थ खानपान के महत्व पर जोर दिया, खासकर मधुमेह...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीWed, 11 Sep 2024 05:38 PM
share Share

रायबरेली, संवाददाता। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में राष्टीय पोषण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एम्स के निदेशक डॉ अरविंद राजवंशी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टरों ने स्वस्थ शरीर को लेकर लोगों को जागरूक किया। इसके साथ सभी डॉक्टरों ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए। बीती एक सितंबर से सात सितंबर तक एम्स में राष्टीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया। आयोजित किए गए कार्यक्रम में मरीजों के खानपान के बारे में जानकारियां दी गई। मधुमेह के बुकलेट का अनावरण भी किया गया। वहीं संस्थान की डीन डॉ नीरजा कुमारी ने भी महिलाओं से बातचीत करते हुए उनके मधुमेह के बारे में जानकारियां दी। इसके साथ ही स्त्री एवं प्रसूति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पारूल सिन्हा ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी किया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ सुयश सिंह ने कहा कि मोटे अनाज या मिलेट्स को हम सभी भूल चुके है,बल्कि इसमें उपलब्ध पोषण तत्व, ह्रदय रोग, मधुमेह के साथ बहुत सी अन्य बीमारियों के लिए लाभदायक भी है। डॉ प्रमोद ने कहा कि बीमारियों के अनुरूप खाने को बदलने की आवश्यकता है। डॉ अंकित गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में लोगों के गलत खानपान की आदतों की वजह से ही ह्रदय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए खानापान पर लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉ अवनीशचन्द्र का कहना है कि कैंसर बीमारी से लड़ने में भोजन को लेकर बहुत से भ्रातियां है, जिससे उनका सही उपचार और रोग का निदान नहीं हो पाता है। उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरूण प्रीत एवं डॉ केडी सिंह ने भी लोगाों को बीमारियों के साथ खानपान के प्रति जागरूक किया। वहीं संस्थान में कार्यरत आहार विशेषज्ञ ममता तिवारी का कहना है कि कैंसर मरीजों को अन्य मरीजों की तुलना में भोजन में अधिक प्रोटीन की आवश्यकता है। इसलिए प्रोटीन के प्रमुख स्रोत दूध, दही, पनीर के साथ सभी प्रकार की दाल को खाना चाहिए। इससे मरीज स्वस्थ रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें