Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रायबरेलीDistrict Cooperative Bank Reaches Agreement with Secretaries Strike Called Off

सचिवों की छह मांगे पूरी, हड़ताल समाप्त

रायबरेली में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और अधिकारियों ने साधन सहकारी समितियों के सचिवों की मांगों पर सहमति जताई। छह मांगों को मानने के बाद सचिवों ने हड़ताल वापस ले ली। अधिकारियों ने कई मुद्दों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीWed, 11 Sep 2024 05:37 PM
share Share

रायबरेली, संवाददाता। साधन सहकारी समितियों के सचिवों की मांगों पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व अधिकारियों ने वार्ता के बाद सहमति जाता दी है। कर्मचारियों की छह मांगों को मान लिया। जिसके बाद सचिवों ने हडताल वापस ले ली। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना दे रहे सचिवों ने 11 सूत्रीय मांग पत्र जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को दिया था। अधिकारियों ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के साथ बैठक कर कर्मचारियों की एक से लेकर छह तक की मांगों को मान लिया है। दोनों पक्षों के वार्ता के बाद अधिकारियों ने कहा कि प्रर्कीण व्यय खातों के प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया। प्रर्कीण व्यय खातों से पैक्स कनेक्टीविटी के सम्बंध में डेविट की गई धनराशि वापस करने तथा प्रबंधकीय व्यय खातों में धनराशि उपलब्ध होने पर समिति कर्मचारियों का वेतन नहीं रोकेगी। केसीसी व आईएसएस पोर्टल की फीडिंग ब्लाक स्तर पर आपरेटर से कराने पर सहमति हुई। इन्वैलेंस को लेकर तय हुआ कि कार्य विवरण पत्र बनाकर भविष्य में सत्यापित धनराशि के आधार पर सभी फैक्टर्स को ध्यान में रखकर कार्य योजना बनाई जाएगी। उर्वरक खाता 955 पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा। अधिकारियों के लिखित देने के बाद सचिवों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर रमेश कुमार अवस्थी, सुनील यादव समेत अन्य पदाधिकारी व सचिव मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें